शेयर बाजार के कई ऐसे निवेशक होते हैं जो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए ये सप्ताह काफी अहम है। इस सप्ताह में नाइका के अलावा फिनो पेमेंट बैंक का भी आईपीओ आ रहा है।
फिनो पेमेंट बैंक के 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 560-577 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा और दो नवंबर को बंद होगा।
आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयरों का निर्गम शामिल है, जबकि प्रवर्तक फिनो पेटेक द्वारा 15,602,999 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल बैंक के टियर-1 पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
28 नवंबर को आ रहा Nykaa का आईपीओ, जान लीजिए कौन बेच रहा कितने शेयर
फिनो पेमेंट बैंक को ब्लैकस्टोन, आईसीआईसीआई ग्रुप, भारत पेट्रोलियम और आईएफसी जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। एक्सिस कैपिटल, सीएलएसए कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
नायका का आईपीओ: बता दें कि 28 अक्टूबर को ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका का IPO 28 अक्टूबर को खुल रहा है। इसके बाद नवंबर महीने में पेटीएम और पॉलिसी बाजार के आईपीओ के आने की बात कही जा रही है। बीते कुछ महीनों के आईपीओ को देखें तो पारस डिफेंस ने अपने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है।







