एप्पल ने अपनी आईफोन 13 स्मार्टफोन सीरीज को 14 सितंबर को लॉन्च किया है। चीन में बीते दिन 17 सितंबर को इसकी प्री-सेल आयोजित की गई थी। gizchina की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की शॉपिंग वेबसाइट Tmall पर आईफोन 13 का पिंक मॉडल सिर्फ 3 मिनट में ही खत्म हो गया। रिपोर्ट की मानें तो 16 सितंबर तक Tmall पर 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने iPhone 13 सीरीज का अपॉइंटमेंट बुक किया था। 

बता दें कि iPhone 13 और iPhone 13 मिनी कुल पांच कलर ऑप्शन- ब्लू, पिंक, मिडनाइट, रेड और स्टारलाइट में आते हैं। जबकि iPhone 13 Pro मॉडल गोल्ड, ग्रेफाइट, सिएरा ब्लू और सिल्वर शेड्स में हैं। iPhone 13 की रिलीज के बाद से पिंक मॉडल को इंटरनेट पर भी खूब सर्च किया जा रहा है। पिंक कलर को खरीदने वाले ग्राहकों में अधिकतर महिलाएं और युवा हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Oppo के इस धांसू फोन का दमदार वेरियंट लॉन्च, लगे हैं 50MP के दो कैमरे

iPhone 13 और iPhone 13 mini की खासियत
Apple iPhone 13 मिनी स्मार्टफोन 5.4-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जबकि iPhone 13 फोन में 6.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। OLED पैनल के साथ आने वाले इन फोन्स में एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है। स्मार्टफोन्स को कंपनी ने 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरियंट में लॉन्च किया है। इनमें ऐपल का लेटेस्ट A15 बायॉनिक चिपसेट ऑफर किया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12MP + 12MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Google का तोहफा! जल्द आप फ्री में देख पाएंगे कई टीवी चैनल्स, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत में iPhone 13 और iPhone 13 mini की कीमत
भारत में iPhone 13 बेस 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपये से शुरू है। वहीं iPhone 13 256GB और 512GB मॉडल की कीमत क्रमशः 89,900 और 1,09,900 रुपये है। इसी तरह iPhone 13 Mini के128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,900 रुपये है। इसके 256GB स्टोरेज 79,900 रुपये और 512GB स्टोरेज 99,900 रुपये का है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here