टाइगर ग्लोबल समर्थित कंपनी माइगे (mygate) की योजना अगले कुछ महीने में करीब 300 लोगों को नियुक्ति करने की है। कंपनी ये नियुक्तियां प्रौद्योगिकी, कारोबार विकास और बिक्री समेत विभिन्न भूमिकाओं में करने वाली है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

माइगेट के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अभिषेक कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम लोगों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया में हैं। हम विभिन्न भूमिकाओं में लोगों को नियुक्त करना चाहते हैं। हम 300 लोगों को नियुक्त करने वाले हैं, जिनमें 100 लोगों को काम पर रखा जा चुका है। जनवरी तक हम 200 अन्य नियुक्तियां भी करेंगे।

कंपनी का लक्ष्य अगले साल जनवरी तक सेवाओं की पहुंच के दायरे में 25 हजार आवासीय परिसरों को लाने की है। अभी कंपनी 10 हजार आवासीय परिसरों को सेवाएं मुहैया करा रही है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here