डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट वाले निवेशकों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, ऐसे अकाउंट होल्डर्स को डिपॉजिटरी द्वारा 31 जुलाई तक केवाईसी पूरा करने की सलाह दी गई है। अगर कोई निवेशक इस काम को नहीं करता है तो अकाउंट निष्क्रिय हो जाएंगे।

अप्रैल में आया था सर्कुलर: दरअसल,  बीते अप्रैल महीने में सेंटर्ल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (NSDL) ने एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें 31 जुलाई से पहले केवाईसी डिटेल को अपडेट करने की बात कही गई थी। निवेशकों को केवाईसी डिटेल में नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, ईमेल आईडी और इनकम रेंज के बारे में बताना है।

शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान बढ़ा: आपको बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। प्रमुख शेयर बाजार एनएसई के ताजा आंकड़ों से इसकी पुष्टि होती है। एनएसई के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान चार महीनों से कम समय में उसके मंच पर 50 लाख से अधिक नए निवेशकों का  रजिस्ट्रेशन हुआ है।

सालाना आधार पर 2.5 गुना इजाफा:  एनएसई ने एक बयान में कहा कि इस दौरान नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन के मामले में सालाना आधार पर 2.5 गुना वृद्धि हुई है। अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान 8.5 लाख नए निवेशक रजिस्टर्ड हुए। अप्रैल-जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 20 लाख और चालू वित्त वर्ष में 25 जुलाई तक 51.3 लाख से अधिक हो गया।

गुम हो गया HDFC Bank का कार्ड, फिर भी ATM मशीन से निकलेगा पैसा

4.5 करोड़ से अधिक निवेशक:  एनएसई ने बताया कि इन निवेशकों में 36 फीसदी उत्तरी राज्यों से हैं, जबकि पश्चिमी राज्यों से 30 फीसदी , दक्षिणी राज्यों से 22 फीसदी और शेष 12 फीसदी पूर्वी राज्यों से हैं। आपको बता दें कि नए रजिस्ट्रेशन में 53 फीसदी शीर्ष पांच राज्यों से बाहर के हैं। एनएसई पर कुल रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 4.5 करोड़ से अधिक हो गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here