देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने संभावित कार खरीदारों को आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक से गठजोड़ किया है।   कंपनी ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है कि  भागीदारी के तौर पर ग्राहक पहले तीन महीने के लिए 899 रुपये मासिक की कम किस्त वाली ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं। ये सभी पेशकश 31 जुलाई तक वैध हैं।

लचीली शर्तों वाली ईएमआई के विकल्प ग्राहकों में पर इन मुश्किल दिनों में किस्त का दबाव को कम करने के लिए हैं। कंपनी ने कहा है कि एक्सिस बैंक वेतनभोगी ग्राहकों के साथ ही स्वरोजगार करने वालों को भी आय प्रमाण के साथ और बिना प्रमाण के भी कर्ज देने की पेशकश करता है।  

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना-चांदी फिर महंगा, जानें कब सस्ता होगा गोल्ड, फटाफट चेक करें आज का रेट

इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि इस भागीदारी के तहत एक्सिस बैंक ग्राहकों को ऋण के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराएगा। वेतनभोगी ग्राहकों को आठ साल की अवधि के लिए कार का ऑन-रोड 100 प्रतिशत वित्तपोषण देने की भी व्यवस्था है। समान मासिक किस्तों (ईएमआई) के मामले में भी अलग अलग तरह की योजनाएं हैं, जिनमें 1,250 रुपये प्रति लाख के साथ शुरू होने वाली किस्त। बढ़ने वाली ईएमआई, जिसमें अंतिम ईएमआई कर्ज राशि का 25 प्रतिशत तक हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: 10 सेकेंड में एचडीएफसी बैंक 1,000 शहरों में दे रहा वाहन ऋण, मारुति दे रही पट्टे पर कार
    
एमएसआईएल के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवासतव ने कहा, ”कोविड- 19 का एक प्रभाव यह हुआ है कि जब बात कहीं आने जाने की हो तो लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है। सुरक्षा और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिहाज से जागरूकता बढ़ी है और अपने खुद के वाहन को लेकर वरीयता दी जा रही है। एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (खुदरा बैंकिंग) प्रलय मंडल ने कहा कि कोविउ- 19 से अधिक सृजनात्मक और लचीले वित्तीय विकल्पों की जरूरत महसूस हुई है। बैंक के वित्तीय निदानों से कार खरीदारों को बेहतर अनुभव मिलेगा।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here