5 दिन तक की बैटरी लाइफ वाला नया स्मार्टफोन आ रहा है। यह ब्लैकव्यू बीवी 6600 स्मार्टफोन है। इस फोन को Blackview ला रही है। यह एक रग्ड स्मार्टफोन होगा। ब्लैकव्यू, दुनिया भर में किफायती रग्ड स्मार्टफोन लाने के लिए जानी जाती है। ब्लैकव्यू का यह नया फोन दमदार बैटरी के साथ आ रहा है। फोन के लिस्टिंग पेज से पता लगता है कि इसमें 8,580 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 3-5 दिन तक चलेगी। इस स्मार्टफोन की वर्ल्ड प्रीमियर सेल 22 फरवरी को शुरू होगी।
792 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है बैटरी
ब्लैकव्यू के मुताबिक, नया रग्ड स्मार्टफोन 792 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देता है। फोन में 50 घंटे की कॉलिंग, 36 घंटे का म्यूजिक, 13 घंटे का गेमिंग, 14 घंटे का HD Video सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लैकव्यू बीवी 6600 पावर बैंक की तरह भी काम करता है, इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर दिया गया है। यानी, इससे आप किसी दूसरे फोन को चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सरकारी’ जैसी दिखने वाली ये वेबसाइट हैं फर्जी, ठगी से बचने के लिए देख लीजिए लिस्ट

फोन के बैक में दिया गया है ट्रिपल कैमरा सेटअप
स्मार्टफोन के टीजर विडियो से पता लगता है कि Blackview BV6600 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन स्टॉक Android 10 पर चलेगा। फोन में 5.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 4GB की रैम और 64GB का स्टोरेज दिया गया है। ड्रॉप्स और शॉक रजिस्टेंस के लिए फोन में सॉलिड स्ट्रक्चर दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में मोटे रबड़ कॉर्नर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1.2 मीटर तक ड्रॉप-प्रूफ है। विडियो से यह भी कन्फर्म हुआ है कि यह फोन वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है।
यह भी पढ़ें- शाओमी ने बेचे रेडमी नोट सीरीज के 20 करोड़ से ज्यादा फोन, जानें डीटेल







