रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme C25Y को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 4जीबी+64जीबी और 4जीबी+128जीबी ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 64जीबी वाले वेरियंंट की कीमत 10,999 रुपये और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। ग्लेशियर ब्लू और मेटल ग्रे कलर में लॉन्च किए गए रियलमी C25Y की प्री-बुकिंग 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यूजर इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर प्री-बुक कर सकते हैं। फोन की पहली सेल 27 सितंबर को है।
रियलमी C25Y के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ LCD ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट दिया है, जो ARM Mali-G52 GPU के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: 100GB से ज्यादा डेटा और फ्री कॉलिंग, 70 दिन तक चलने वाले सबसे धांसू प्लान
रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक ऐंड वाइ़ट लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 18 वॉट की क्विक चार्ज टेक्नॉलजी के साथ आती है। रियलमी का यह फोन 2 नैनो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इसमें वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दे रही है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड रियलमी R एडिशन पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: आ गया Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto E20, 9000 रुपये से कम है इस शानदार फोन की कीमत







