चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी भारत में जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। नए फोन का नाम Redmi 9 Power होगा और इसकी खासियत 6000mAh की बैटरी हो सकती है। यह चीन में लॉन्च हुए कंपनी के Redmi Note 9 4G का ही दूसरा रूप हो सकता है। शाओमी ने फोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, हालांकि एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है। 

मशहूर टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि भारत में रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन 15 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी को जल्द ही फोन से जुड़ा कोई टीजर जारी कर देना चाहिए, जोकि शाओमी ने अब तक नहीं किया है। बता दें कि रेडमी 9 पावर कुछ समय पहले गूगल प्ले कंसोल पर बिलकुल उसी मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया था, जिससे रेडमी नोट 9 4जी था। ऐसे में यह दावा सही साबित हो सकता है कि कंपनी रेडमी नोट 9 4G को ही भारत में नए नाम से लॉन्च करेगी। 

पढ़ें: दमदार बैटरी और धांसू कैमरे के साथ आ रहा Moto G9 Power, 8 दिसंबर को होगा लॉन्च

क्या होंगे फोन के स्पेसिफिकेशंस
रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में 6.53 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 8 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि रेडमी नोट 9 4जी को चीन में चार स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था। चूंकि फोन का नाम ही रेडमी 9 पावर है ऐसे में इसकी बैटरी पावरफुल होना स्वाभाविक है। फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

पढ़ें: सैमसंग का नया स्मार्टफोन, 7000 mAh बैटरी और 4 रियर कैमरे

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरा में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक वाइड एंगल लेंस और एक डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कीमत की बात करें तो चीन वाले मॉडल की कीमत कंपनी ने 999 युआन (करीब 11,300 रुपये) रखी थी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here