India vs West Indies T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से सीमित ओवरों की सीरीज़ खेली जाएगी. इससे पहले जब वेस्टइंडीज की टीम 2019 में भारत दौरे पर आई थी तो दोनों टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज़ का पहला मैच खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेलकर अकेले टीम इंडिया को जीत दिला दी थी. 

किंग कोहली ने जड़े थे 6 छक्के

विराट कोहली ने इस मैच विनिंग पारी के दौरान 188 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. अपनी विस्फोटक पारी के दौरान किंग कोहली ने छह चौके और छह छक्के जड़े थे. वह टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे थे. 

‘भारत को ऑलराउंडर की तलाश से आगे बढ़ना होगा’…Gautam Gambhir ने टीम इंडिया को नसीहत देते हुए दिया बड़ा बयान

मैच का लेखा-जोखा

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए थे. विंडीज के लिए एविन लुईस ने 17 गेंदों में 40, ब्रेंडन किंग ने 23 गेंदों में 31, शिमरन हेटमायर ने 41 गेंदों में 56 और कीरन पोलार्ड ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए थे. वहीं जेसन होल्डर ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली थी. 

इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा का विकेट जल्द गंवा दिया था. हिटमैन 10 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. वहीं केएल राहुल ने 40 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की बदौलत 62 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं किंग कोहली 50 गेंदों में नाबाद 94 रनों पर लौटे थे. 

भारतीय टीम ने सिर्फ 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था. विराट कोहली की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. 

हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर PR Sreejesh ने रचा इतिहास, यह अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here