7th Pay Commission Latest News Update – केन्द्र सरकार ने जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए डीए और डीआर को बहाल कर दिया था। 1 सिंतबर से केन्द्रीय कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान 28% डीए (Dearness Allowance) जोड़कर होगा। यही बात पेंशनर्स पर भी लागू होगी। अब एक बार फिर से 3% डीए (DA) और डीआर (DR) के बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते है कि क्या केन्द्र सरकार एक बार फिर (Central Government) डीए और डीआर बढ़ाने जा रही है। और अगर ऐसा निर्णय लिया गया तो इस फैसले का आपकी सैलरी पर क्या असर पड़ेगा। 

Sovereign Gold Bond: सस्ता सोना बेच रही मोदी सरकार, 13 अगस्त तक खरीदने का है मौका

3% प्रतिशत बढ़ सकता है! 

जेसीएम सचिव गोपाल सचिव ने इशारों-इशारों में कहा कि जून  के DA को लेकर बात चल रही है और बहुत जल्द इस पर बहुत कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। हाल ही में AICPI (All India Consumer Price Index) की तरफ से आंकड़े जारी किए गए थे। जिसके बाद से ही डीए में 3% के इजाफे की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। बता दें कोरोना काल में 18 महीनों तक डीए-डीआर को फ्रीज कर दिया गया था। जिसको लेकर उम्मीद थी कि सरकार एरियर के जरिए इसका भुगतान कर सकती है। हालांकि, कैबिनेट सचिव के साथ 26 से 28 जून को हुई बैठक में इसपर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था।

Gold Return: अगले 5 साल में सोना होगा 1 लाख के पार? एक्सपर्ट के हैं ये अनुमान 

सैलरी स्ट्रक्चर में होगा यह बदलाव 

28% डीए मिलने पर 

बेसिक सैलरी-18,000

डीए 28% – 5040 रुपये महीना

मौजूदा डीए 17% -3060 रुपये महीना 

कितना हुआ इजाफा  5040-3060 =1980 रुपये महीना 

सालाना कितना होगा इजाफा  1980×12 = 23760 रुपये 

31% डीए मिलने पर 

बेसिक सैलरी-18,000

डीए 31% –  5580 रुपये महीना

मौजूदा डीए 17% -3060 रुपये महीना 

कितना हुआ इजाफा  5580-3060 =2520 रुपये महीना 

सालाना कितना होगा इजाफा  2520×12 = 30,240 रुपये 

LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पर पाएं 2700 कैशबैक, जानें आप कैसे उठा सकते हैं लाभ 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here