बक्सरअपने खुराक को लेकर चर्चा में आया ये शख्स एक बार में करीब 10 आदमियों का खाना खा लेता है। जानकारी के मुताबिक, इसे बक्सर जिले के मझवारी स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। केंद्र के संचालकों ने बताया कि ये एक बार के खाने में 8 से 10 प्लेट चावल या कम से कम 30 से 35 रोटियां खा लेता है। इसके साथ ही सब्जी और दाल भी इसके खाने में शामिल है। संचालकों ने बताया कि ये शख्स अकेले 80 से ज्यादा लिट्टी खा लेता है।
Source link







