आधार कार्ड अब एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर वैक्सीन लगवाने तक, इसी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपका आधार कार्ड असली है या नकली, यह जानना बेहत जरूरी है। हाल ही में यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपने एक ट्वीट में कहा था, ’12 अंकों की सभी संख्या आधार नहीं होती। आधार को पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार करने से पहले इसे वेरिफाई करना बेहद जरूरी है।”
आज हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, उसके जरिए जान पाएंगे कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली। इस सुविधा का इस्तेमाल आप ऐसी स्थिति में भी कर सकते हैं, जब आप किसी से पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड मांगते हैं तो उन्होंने आपको असली आधार नंबर दिया है या नहीं। उदाहरण के लिए- अगर आप मकान मालिक हैं तो नए किराएदार के आधार कार्ड की सत्यता की जांच इस तरीके से कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Google ने बैन कर दिए 8 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दीजिए डिलीट
ऐसे जानें आधार नंबर असली है या नकली
1. सबसे पहले आपको यूआइडी के बताए लिंक (https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification) पर जाना होगा।
2. अब आधार वेरिफिकेशन का एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
3. अपने 12 अंकों के आधार नंबर के साथ कैप्चा (सिक्योरिटी कोड) डालें।
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूज करते हैं तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुश्किल में
4. अब Process to Verify बटन पर क्लिक करें।
5. अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया आधार नंबर सही है तो एक नया पेज ओपन होगा। यहां लिखा होगा कि कि आपका आधार नंबर यह है, जैसे कि 7304XXXXXXXX है।
6. इसके साथ ही इसके नीचे उम्र, जेंडर और राज्य का नाम भी लिखा होगा।
7. इस तरह के आप पता कर सकते हैं कि आपके पास मौजूद आधार कार्ड असली है या नकली।







