Aadhaar Pan Card Link: आधार और पैन कार्ड के लिंक करने की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में अगर आप ने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपकी मुश्किलें 30 जून के बाद काफी बढ़ सकती हैं। इस महीने के अंत तक अगर आप पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में आपको फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा साथ ही आपको जुर्माना भी देना होगा।
आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं-
1- www.incometaxgov.in पर लाॅगइन करें।
2- होम पेज पर क्विक लिंक सेक्शन के अंदर लिंक आधार के ऑपशन पर क्लिक करें।
3- लिंक आधार सेक्शन के अंदर ‘Know About Your Aadhaar Pan Linking Status’ पर जाएं।
4- एक नया विंडो खुल जाएगा, वहां अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी सारी डिटेल्स भरें।
5- एक बार सारी जानकारी लिखने के बाद ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें।
6- आपका वर्तमान स्टेटस लिख कर आ जाएगा।
घर बेचते हैं तो आपको चुकाना पड़ सकता है कैपिटल गेन Tax , टैक्स बचाने का ये है तरीका
SMS से भी चेक कर सकते हैं स्टेटस
अपने रजिस्टर्ड नंबर से 12 अंको का आधार नंबर लिखें। स्पेस दें फिर 10 अंकों का पैन नंबर लिखें।
इसके बाद 567678 या 56161 पर SMS करें।
इसके बाद आपको उत्तर आएगा।







