Aadhaar-Voter ID Linking: भारत के चुनावों में फर्जी वोट डालने की शिकायत बहुत ही आम बात है। चुनाव आयोग और भारत सरकार के प्रयासों की वजह से बहुत हद तक इसपर नियंत्रण भी पाया गया है। अब केन्द्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की अनुमति दे दी। बता दें, यह प्रस्ताव चुनाव आयोग की तरफ से दिया गया था। आइए जानते हैं कि कैसे वोटर आइडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं-
यह भी पढ़ें: 12 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने ही दिनों निवेशकों को बनाया लखपति
स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस
1- सबसे पहले https://voteportal.eci.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद Mobile no/ email / Voter ID No और पासवर्ड से लाॅगइन करें।
3- इसके बाद राज्य, जिला सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।
4- सारी जानकारी देने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। अगर जानकारी का मिलान सरकारी डाटा से हो जाएगा तो स्क्रीन पर दिखाने लगेगा।
5- इसका बाद ‘Feed Aadhaar No’ पर क्लिक करें।
6- एक पेज आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। यहां आपको आधार कार्ड पर लिखे नाम सहित अन्य जानकारी देनी होगी।
7- सभी जानकारी देने के बाद क्राॅस चेक कर लें और फिर Submit बटन दबाएं।
8- इसके बाद आपके स्क्रीन पर दिखाने लगेगा कि आपका रजिस्ट्रेशन सफल रहा है।
यह भी पढ़ें: SBI, PNB समेत इन बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर, जानें हड़ताल की क्या है पूरी वजह
SMS से भी कर सकते हैं लिंक
आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड को लिंक करने के लिए
फोन करके भी कर सकते हैं लिंक
एक फोन काल के जरिए भी वोटर आइडी और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सप्ताहिक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर काल करना होगा। बता दें, आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है।







