आज पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप आज पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो कल से वह पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाएगा। जिससे आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। साथ ही आपको वित्तीय लेनदेन पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि कैसे आप 5 मिनट में आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं। 

यूं करें PAN Card Aadhaar Card Link

– अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने  https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा। 
 
–  बाईं तरफ ‘Link Aadhaar’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपने स्टेटस को देखने के लिए ‘Click here’ पर क्लिक करें। 

– अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक‘Click here’ पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी। 

– अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको “your PAN is linked to Aadhaar Number” ये कंफर्मेशन दिखाई देगा। 

– अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक  https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “Link Aadhaar” पर क्लिक करें। 

– इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। 

Income Tax Deadline: टैक्स बचाना है तो इन स्कीम्स में कर सकते हैं इनवेस्टमेंट, बेहतर रिटर्न के साथ पाएं सिक्योरिटी 

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here