SP AAP Alliance: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह के साथ बैठक की. इस दौरान आप नेता दिलीप पांडे भी मौजूद रहे. बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आप और सपा के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई.

मुलाकत के कुछ घंटों बाद करीब आठ बजे अखिलेश यादव ने फोटो के साथ ट्वीट किया ”एक मुलाकात, बदलाव के लिए!” वहीं संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”बीजेपी के कुशासन से उत्तर प्रदेश को मुक्त कराने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी से सार्थक मुलाक़ात हुई और समान मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई. अखिलेश यादव जी का अत्यंत आभार.”

इन ट्विट्स के बाद गठबंधन को लेकर अटकलें और तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा, “चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे.” संजय सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. 

संजय सिंह ने सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की थी. यही नहीं संजय सिंह मंगलवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब ‘राजनीति के उस पार’ के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे. कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश भी मौजूद थे और मुलायम ने देश हित में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया था.

अखिलेश यादव का प्लान
दरअसल अखिलेश यादव की नजर यूपी की छोटी पार्टियों पर लगी है. पिछड़ी जातियों वाले दलों का महागठबंधन बनाकर अखिलेश चुनावी लीड की कोशिश में हैं. अब तक समाजवादी पार्टी ने जयंत चौधरी के आरएलडी, ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, केशव देव मौर्य के महान दल, संजय चौहान की जनवादी पार्टी एस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अपना दल कमेरावादी से गठबंधन कर चुके हैं.

अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की थी. उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, “बढ़ते कदम.” वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर.” 

abp न्यूज़ से राकेश टिकैत बोले- आंदोलन के बगैर देश में कुछ नहीं होता, बताया कौन सी मांगें पूरी होने पर खत्म होगा आंदोलान





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here