मां विध्यवासनी की होने वाली चारों आरती का अपना अलग ही महत्व है। मां विध्यवासनी की चार आरती सभी भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है। मां के इस चारों आरती का दर्शन करते ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन मंगलमय हो जाता है। आदिकाल से शक्ति साधना का केंद्र रहा विध्याचल केवल सिद्ध स्थल ही नहीं बल्कि शक्तिपीठों में सर्वप्रमुख शक्तिपीठ है।







