Agriculture Loan : देश में किसानों की चर्चा हमेशा होती रहती है। इसकी बड़ी वजह है देश की 70 प्रतिशत आबादी कि खेती और किसानी से जुड़ाव होना। कोरोना के इस संकट काल में भी किसानों अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। किसानों की मदद के लिए देश के अलग-अलग बैंक लोन का ऑफर देते रहते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने भी किसानों को एग्रीकल्चर लोन मुहैया करवा रहा है। अगर आप भी किसान हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं-
GDP के बाद GST के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, कलेक्शन में 30 फीसदी का इजाफा
कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के सबसे पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट pnbindia.in पर क्लिक करें।
ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें और लोन ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद एक फाॅर्म खुलेगा, उसमें जानकारी सही-सही भरें।
पुनः चेक करने के बाद फाइनल सब्मिट कर दें।
From financial worries to wonders. Apply for Agriculture Loan online through PNB in 5 quick steps.
To know how, watch: https://t.co/3ZEsdE8zDP
— Punjab National Bank (@pnbindia) August 28, 2021
बैंक की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ‘वित्तीय चिंताओं से चमत्कार तक, 5 स्टेप्स में अप्लाई करें एग्रीकल्चर लोन’ इस खरीफ की फसल धीरे-धीरे तैयार होने को हो। लेकिन मानसूनी बारिश में इस बार कमी आई है जिस वजह से बुआई प्रभावित है। ऐसे किसान जो बीज, खाद्य, कीटनाशक खरीदना चाहते ऐसे लोन का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा खेती किसानी से जुड़े औजार भी इसके जरिए खरीदे जा सकते हैं।
किसानों की मदद सरकार की तरफ से भी किया जा रहा है। सरकार किसानों के खाते में डायरेक्ट 2000 रुपये की तीन किश्त भेज रही है। अभी तक मौजूदा केन्द्र सरकार किसानों को 9 किश्त क्रेडिट कर चुकी है।







