देश में ज्यादातर एंट्री लेवल और कम कीमत वाली कारों की डिमांड रहती है, लेकिन बीते अगस्त महीने में सस्ती नहीं बल्कि प्रीमियम रेंज की कार ने जलाव दिखाया है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी देश की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कारों की सूची पर मारुति सुजुकी का ही कब्जा देखने को मिला है, लेकिन लोगों ने मारुति की एंट्री लेवल कार अल्टो के बजाय प्रीमियम हैचबैक Baleno की जमकर खरीदारी की है। तो आइये जानते हैं देश की बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में-

3)- Maruti Brezza:

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट की लीडर मारुति ब्रेजा बीते अगस्त महीने में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली गाड़ी बनी है। कंपनी ने पिछले महीने इस एसयूवी के 12,906 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 87% ज्यादा है। बीते साल अगस्त महीने में कंपनी ने इस एसयूवी के 6,903 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 4 स्टार रेटिंग मिली है। आपको ये जानकर हैरानी होगी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ये इकलौती मॉडल है जिसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि, 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से 11.41 लाख रुपये के बीच है। 

2)- Maruti Alto:

मारुति अल्टो देश की सबसे सस्ती कार है। बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इस कार के 13,236 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 14,397 यूनिट्स के मुकाबले 8% कम है। इस छोटी कार की डिमांड में मामूली गिरावट आई है और इसी के साथ ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है।

maruti suzuki alto

कंपनी ने इसमें 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 48 PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट 22 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है। यह फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन में भी आती है, जिसमें यह 41PS की पावर और 60Nm का पीक टॉर्क देती है। सीएनजी के साथ यह 31 किमी. प्रति किग्रा तक का माइलेज दे देती है। इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये से 4.70 लाख रुपये के बीच है। 

1)- Maruti Baleno:

मारुति सुजुकी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो ने बिक्री में शानदार रफ्तार पकड़ी है। अपने सेग्मेंट में इस कार का कोई जोड़ नहीं है। कंपनी ने बीते अगस्त महीने में इस कार के कुल 15,646  यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने के 10,742 यूनिट्स के मुकाबले 46% ज्यादा है। कंपनी इस कार की बिक्री अपने NEXA डीलरशिप के माध्यम से करती है। ये कंपनी का प्रीमियम रेंज डीलरशिप है। 

maruti suzuki baleno

ये कार दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, एक वेरिएंट में 1.2 लीटर इंजन (83PS/113Nm) और दूसरे वेरिएंट में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन (90PS/113Nm) का इस्तेमाल किया गया है। इसके डुटलजेट वेरिएंट में मल्टी हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बेहतर माइलेज भी देता है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वेरिएंट 21 किलोमीटर और सीवीटी वेरिएंट 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। वहीं माइल्ड हाइब्रिड मॉडल 23 किलोमीटर तक का माइलेज देता है। इसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये के बीच है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here