अगर आप नया एप्पल आईफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको शानदार डील के लिए न्यू ईयर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। शॉपिंग वेबसाइट Amazon India आप iPhone 12 Pro स्मार्टफोन को 42 हजार रुपये तक की छूट पर खरीद सकते हैं। छूट के अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर अलग से मिल रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर

25 हजार सस्ता iPhone 12 Pro
दरअसल, अमेजन पर आईफोन 12 प्रो के 128 जीबी वेरिएंट को 94,900 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि इस फोन की वास्तविक कीमत 1,19,900 रुपये है। यानी फोन 25 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है। इसके साथ ही इस वेरिएंट पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। बाकी वेरिएंट का बात करें तो 256 जीबी मॉडल को 30 हजार रुपये की छूट के बाद 99,990 रुपये और इसी तरह 512 जीबी वेरिएंट को 42 हजार रुपये की छूट के बाद 1,07,900 रुपये में बेचा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: OnePlus 9R पर छप्परफाड़ डिस्काउंट: आधी से भी कम कीमत में मिल रहा 40 हजार का फोन

iPhone 12 Pro के फीचर्स
आईफोन 12 प्रो मॉडल को 2020 में लॉन्च किया गया था। फोन 6.10 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ 1170×2532 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। स्मार्टफोन में हेक्सा-कोर Apple A14 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। आईफोन 12 प्रो वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी करता है। इसमें डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें: नए फोन का है प्लान तो थोड़ा रुकिए! भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग का ये धांसू फोन

जहां तक कैमरों का सवाल है, पीछे की तरफ iPhone 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.6 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन चार कलर ऑप्शन- गोल्ड, ग्रेफाइट, पैसिफिक ब्लू और सिल्वर में आता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here