Ananya Panday Exclusive Interview: अमेजन प्राइम वीडियो पर शकुन बत्रा निर्देशित फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) रिलीज हो चुकी है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनन्या पांडे (Ananya Panday), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और धैर्य करवा (Dhairya Karwa) स्टारर गहराइयां की कहानी नई नहीं है, लेकिन उसके दिखाने और बताने के तरीके में नयापन है। फिल्म में कई ऐसे डायलॉग्स और सीन्स हैं, जो आपको छू जाएंगे। फिल्म में दीपिका- सिद्धांत- अनन्या की कैमिस्ट्री भी खूब चर्चा में हैं। फिल्म का रिव्यू तो हम आपको बता चुके हैं, ऐसे में अब आप पढ़ें फिल्म की एक्ट्रेस अनन्या पांडे  के साथ हिंदुस्तान की खास बातचीत।

‘गहराइयां’ के लिए हां क्यों कहा?

मैं न कैसे बोलती, मुझे शकुन (गहराइयां के निर्देशक) के साथ काम करना था। मैं फिल्म की स्टोरी से पहले ही हां करने वाली थी, वहीं कहानी सुनने के बाद तो एक भी ऐसी वजह नहीं बची थी कि मैं इसको मना करती।

गहराइयां के आपके किरदार ‘टिया’ और अनन्या पांडे के बीच कॉमन और अनकॉमन क्या है?

जो कॉमन बात है कि हम दोनों ही बहुत लविंग हैं, हम दोनों ही जल्दी भरोसा कर लेते हैं, हम दोनों ही कभी कभी इनसिक्योर हो जाते हैं रिलेशनशिप्स में, वो भी पार्टनर के लिए बहुत लॉयल है और मैं भी बहुत लॉयल हूं। जो बात हमारे बीच एक जैसी नहीं है, वो ये कि मैं बहुत एंबिशियस हूं, लेकिन टिया नहीं है।

दीपिका और सिद्धांत में कौन ज्यादा मस्तीखोर है, और आपके साथ कभी कोई प्रैंक हुआ क्या?

सभी बहुत मस्तीखोर हैं, और सबसे बड़ा मस्तीखोर शकुन है। हमेशा प्रैंक चलते रहते थे। कभी कभी शकुन बताता नहीं था लेकिन एक्टर्स के साथ जाकर कहता था कि ये सीन भोजपुरी में कर दो, या  ब्रिटिश एक्सेंट में कर दो। ऐसे ही एक बार में बहुत तैयार होकर एक इंटेस सीन के लिए आई, लेकिन शकुन शूटिंग रैप करने लगा, तो पता लगा कि मेरे साथ प्रैंक हुआ है।

बतौर स्टार किड आपको क्या लगता है कि आपका सफर आसान रहा या मुश्किल रहा? स्टार किड्स को फायदा भी होता है लेकिन लोग हमेशा तुलना भी करते हैं?

सच कहूं तो इस टॉपिक पर बात करके कोई रिजल्ट नहीं निकलेगा। मैं जानती हूं कि मुझे हमेशा से ही एक्टर बनना था और मैं अपने काम के साथ बहुत ईमानदार हूं और खूब मेहनत करती हूं। उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी मेरा काम पसंद आए।

हर दशक के कुछ बड़े स्टार्स रहे हैं, आपको क्या लगता है आने वाले टाइम में आपकी सबसे बड़े कॉम्पटीटर्स कौन एक्ट्रेसेस रहेंगी?

सच कहूं तो बहुत टैलेंट है अब, मैं सभी को चैलेंज मानती हूं… लेकिन पॉजिटिव केस में। मैं सारा, जाह्नवी, सान्या मल्होत्रा, तारा, राधिका, अलाया… किसी के भी परफॉर्मेंस देखती हूं तो मोटिवेट होती हूं कि मुझे भी और बहुत- बहुत अच्छा करना है। 

इंस्टाग्राम पर आपके फोटोज वीडियोज वायरल होते हैं, कभी प्यार मिलता है तो कभी ट्रोलिंग, ट्रोल्स को कैसे देखती हैं?

मेरा करियर करीब तीन साल पहले शुरू हुआ है, शुरुआत में मैं इनको लेकर काफी परेशान हो जाती थी, लेकिन अब मैं सिर्फ फैन्स के प्यार पर फोकस करती हूं।

आपके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?

लाइगर बहुत एक्साइटिंग फिल्म है। ये वैसे फिल्म है, जो मैं देखती थी, जब मैं छोटी थी। लाइगर में एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, सस्पेंस सब है…। इसके अलावा मैं एक फिल्म कर रही हूं ‘खो गए हम कहां’, जिस में मेरे साथ आदर्श गौरव और सिद्धांत हैं। फिल्म एक सोशल मीडिया और डिजिटल एज की कहानी है। इसके अलावा एक और बड़ा अनांउसमेंट जल्दी होगा।

क्या आप सिंगल हैं या रिलेशनशिप में?

मुझे लगता है कि बतौर एक्टर मेरी लाइफ ही वैसे ही काफी पब्लिक हैं, लेकिन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को मैं पर्सनल रखना चाहूंगी। तो इस सवाल को सवाल ही रहने देते हैं।

आपके पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर्स?

करीना… वो अपनी फेवरेट हैं और मेरी भी.. वो सभी की फेवरेट हैं। इसके बाद मैं शाहरुख सर, पापा चंकी, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर.. ये सभी कमाल हैं।

पिता चंकी पांडे के साथ आपको ऑनस्क्रीन कब देख पाएंगे?

बहुत जल्दी ही ऐसा कुछ होने वाला है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here