Anushka Sharma Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal will Be Her New Neighbour: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने न्यूली वेड कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई दी. इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का ने अपने पोस्ट के जरिए ये भी कंफर्म कर दिया कि विक्की और कैटरीना (Vicky And Katrina) अब उनके पड़ोसी बनने जा रहे हैं. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का शर्मा ने विक्की और कैट की फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत नोट लिखा. अपने पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा- आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई. उम्मीद करती हूं. लाइफटाइम साथ रहें, आप लोगों के बीच प्यार और समझदारी बनी रहे. उन्होंने लिखा- ये बहुत खुशी की बात है कि आप लोगों ने आखिरकार शादी कर ली और अब अपने नए घर में जल्द ही शिफ्ट कर सकते हैं. उसके बाद हमें कंस्ट्रक्शन की आवाज सुनाई नहीं देगी. अनुष्का ने इसके साथ ही विक्की और कैटरीना को टैग भी किया.

Dabangg Reloaded Riyadh: Salman Khan के टीम में Katrina Kaif की जगह Shilpa Shetty, रिहर्सल में देखिए जबरदस्त लटके झटके

पहले से ये खबर आ रही थी कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली मुंबई के पॉश एरिया जुहू में जिस सी-फेसिंग बिल्डिंग में रह रहे हैं विक्की और कैटरीना ने भी वहीं अपार्टमेंट लिया है. कहा जा रहा है कि विक्की ने इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया है. इस अपार्टमेंट का किराया पर हर महीने का 9 लाख रुपये बताया जा रहा है. इस अपार्टमेंट में सभी लग्जरी फैसलिटीज हैं.  कैटरीना कैफ और विक्की का ये नया घर 5 हजार स्क्वायर फीट का होगा. विक्की और कैटरीना (Katrina) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस रॉयल शादी में इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए. कुल मिलाकर विक्की और कैट की शादी में सिर्फ 120 मेहमान शामिल हुए.

शादी के बंधन में बंधने के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal And Katrina Kaif) ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. फोटो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा- हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है, जिससे हम लोग इस पल तक पहुंच गए हैं. आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की कामना करते हुए इस नई यात्रा की शुरुआत करते हैं. शादी में कैटरीना कैफ लाल जोड़े में नजर आईं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Urvashi Rautela का जादू दुनिया भर में छाया, एक्ट्रेस ने Israel के पूर्व PM Benjamin Netanyahu से ये क्या बुलवा दिया?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here