#PM Modi# Next Gen. Elections# Spotted BJP MP& Leaders# Parliamentry Session# BSP MP Danish Ali# BJP MP Ramesh Bidhoori# Hate Speach in Session# INDIA Alliance# Rahul Gandhi#
पिछले दो एक साल में यह देखा जा रहा है कि भाजपा नेता, सांसद और मंत्री इतने बेखौफ व बेअंदाज हो गये है कि उन्हें इस बात का भी ख्याल नहीं कि आम चुनाव भी होने हैं। उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि मोदी जी सब संभाल लेंगे। लेकिन मोदी जी कब तक लोगों की गंदगी को साफ कर स्वच्छ भारत अभियान चलाते रहेंगे। अब पीएम मोदी को आगामी आम चुनाव की चिंता सताने लगी है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जनता से वादा तो कर दिया है अगले साल वो फिर से पीएम बन कर लाल किले पर झण्डा फहराने जा रहे हैं। लेकिन जितना वो आसान समझ रहे थे उतना अब आसान दिख नहीं रहा है। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के सासंद मंत्री और नेता मोदी सरकार की फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहे है। हाल का ताजा मामला भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी का है जिसने बीएसपी के सांसद दानिश अली को संसद के बीच जाति सूचक गालियां देते हुए आतंकी, भड़ुवा और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। इतने के बावजूद विधूड़ी ने बीएसपी सांसद को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। अफसोस की बात तो यह है कि संसद में किसी भी भाजपा सांसद या मंत्री विधूड़ी को ऐसा करने या बोलने से नहीं रोका। बल्कि विधूड़ी के ठीक पीछे पूर्व मंत्री डा. हर्षवर्धान और रविशंकर प्रसाद इस वारदात का आनंद ले रहे थे। उनकी बेसाख्ता हंसी से साफ जाहिर हो रहा था कि उन्हें विधूड़ी के इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनकी भूमिका की निंदा होने लगी तो वो अपने बचाव में इधर उधर की बातें पोस्ट कर बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने लगे है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रमश विधूड़ी के समर्थन में ओम बिरला को पत्र लिखकर यह समझाने की कोशिश की है कि बीएसपी सांसद दानिश अली की भूमिका पर भी गौर करना जरूरी है। इसी तरह संघ के मुखपंत्र पांचजन्य और आब्जर्बर में भाजपा सांसद के समर्थन और छवि सुधारने वाले लेख व उनके योगदान के लेख छापे जा रहे है। लेकिन दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यह साबित कर दिया है कि वो दानिश अली के समर्थन में खड़े हैं।
भाजपा में रमेश बिधूड़ी जैसे अनेक गुंडे टाइप मंत्री सांसद नेता
एक कहावत है एक ढूंढो हजार मिलते हैं ठीक वैसे ही अगर भाजपा में गुंडों और लफंगों की लंबी जमात शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि जो जितना बड़ा गुंडा साबित होता है उसे पार्टी और मोदी सरकार प्रमोट कर डालती है। इसका जीता जागता नमूना अनुराग ठाकुर का है जिसे भारत सरकार में मोदी ने दो अहम् मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। 2019 दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर ने एक समुदाया विशेष के खिलाफ विवादित नारा गोली मारो लगवा कर सनसनी फैला दी थी। उनके इस बयान की लोगों ने काफी निंदा की थी। उच्च अदालत के आदेश के बावजूद उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। लेकिन बाद में पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर को प्रमोट करते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल और युवा मंत्रालय की जिम्मदारी भी सौंप दी। इसे देख कर भाजपा नेताओं और सांसदों में इस बात की होड़ लग गयी कि कौन कितना बेजुबान और बेहूदा बयान विपक्षी नेता आके खिलाफ दे। उसे मालूम है कि पीएम ऐसे ही लोगों को पसंद करते हैं उनको पार्टी या सरकार में जगह मिलने का मौका मिल सकता है।
इसी कड़ी में बीजेपी सांसद मंत्री अजय मिश्र टेनी प्रवेश वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, रवि किशन, कपिल मिश्रा, मीनाक्षी लेखी, आदर्श गुप्ता, ब्रजभूषण शरण सिंह, मंत्री स्मृति ईरानी, तजिंदर पाल सिंह बग्गा आदि हैं जिन्हें पार्टी ने उनकी बदजुबानी और गुंडई का इनाम पार्टी प्रवक्ता और अन्य पदों पर बैठा कर दिया है। दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने पंजाब चुनाव के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिस पर उनकेे खिलाफ पंजाब में मुकदमा दायर किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिये पंजाब पुलिस दिल्ली आयी और गिरफ्तार कर उसे पंजाब ले जाने लगी तब दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस ने विरोध कर बग्गा को छुड़ा लिया और पंजाब पुलिस के खिलाफा गंभीर धराओं में केस भी दर्ज कर दिया था। उसके बाद से ही बग्गा को प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बना दिया था।
दागी मंत्री अजय मिश्र अभी भी मंत्री
केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इतिहास भी अपराध जगत से जुड़ा है। उन कोर्ट में पर अनेक गंभीर मामले लंबित पड़े हैं। लेकिन ताजा मामला उनके लड़के आशीष मिश्रा से जुड़ा है। अक्टूबर 2021 में लखीमपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा थी वहां टेनी भी थे। वहां पर किसान इस आयोजन का विरोध करने पहुंच गये थे। तभी अजय मिश्रा के लड़के आशीष मिश्र ने जीप किसानों के जत्थे पर चढा दी थी उसमें चार किसान और एक अन्य की घटना स्थल पर ही हो गयी थी। इस मामले में अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा जेल में है। यूपी पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही और लीपा पोती करी। यूपी की अदालत से मुख्य आरोपी को जमानत भी मिल गयी थी लेकिन सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर बेल रद कर दी गयी और मंत्री पुत्र वापस जेल में डाल दिये गये।
रेप के आरोपी बाहुबली बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय ओलपिक खिलाड़ियों ने बीजेपी सांसदऔर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण पर रेप और भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन मोदी सरकार और भाजपा ने कोई भी ऐक्शन लेने के बजाय उनक खिलाड़ियों पर ही गंभीर आरोपों में केस दर्ज कर उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज किया और उन गौरव शाली बेटियों को पुलिस ने बालों से पकड़ कार सड़क पर घसीटा और उनके साथ शील भंग करने की अभद्रता भी की। ऐसी घटना से न केवल देश अपमानित हुआ बल्कि मानवता भी शर्मसार हुई। लेकिन भाजपा ने अपने लाडले सांसद के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया और न दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ कोई ऐक्शन लिया। इससे दिल्ली पुलिस ने भी खाकी को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।








