Multibagger Stock: सेंसेक्स ने इस महीने 24 तारीख को 60,000 का आंकड़ा भी पार कर लिया। सेंसेक्स के इस नए कीर्तिमान ने निवेशकों के को मालामाल कर दिया। 50 हजार से 60 हजार तक पहुंचने के लिए सेंसेक्स को महज 8 महीने लगे। इन आठ महीनों में 42 स्टाॅक ऐसे हैं जहां निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न मिला है। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टाॅक हैं जिन्होंने इस साल 100% से कम रिटर्न दिया। लेकिन लम्बी अवधि में इन शेयरों में निवेश करने वाले लोगों ने जमकर मुनाफा कमाया। इन्हीं में से एक है Astral कंपनी के शेयर। 

10 साल में बदली निवेशकों की किस्मत 

Astral कंपनी ने पिछले दस सालों में निवेशकों की किस्मत बदल दी। 23.82 रुपये का शेयर आज के समय में 2,063 रुपये हो गया है। यानी दस सालों में 8560 प्रतिशत का रिटर्न मिला। 

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन, योजना के बारे में जानें सबकुछ

क्या है कंपनी के शेयर का इतिहास 

अगर हम सिर्फ एक महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 1982.05 प्रति शेयर से बढ़कर 2,063 रुपये पहुंच गया। यानी एक महीने में करीब 4 प्रतिशत की उछाल देखी गई है। लेकिन अगर हम पिछले 6 महीने को देखें तो कंपनी एक स्टाॅक की कीमत 1591.65 रुपये से बढ़कर 2063 रुपये पहुंचा, इस दौरान करीब 30 प्रतिशत की उछाल देखी गई है। वहीं, अगर हम 5 साल पहले की बात करें तो कंपनी एक शेयर कीमत तब महज 263.73 रुपये ही थी। जबकि दस साल कंपनी के स्टाॅक की कीमत 23.82 पैसे थी। 

निवेश पर असर 

अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुयपे लगाये होंगे तो वह आज बढ़कर 1.04 लाख रुपये हो गए होंगे। अगर इतना पैसा कोई छ महीने पहले लगाया होगा तो आज के समय में उसे 1.30 लाख मिलेंगे। लेकिन जिस किसी ने दस साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये लगाए होंगे और अबतक दाम बढ़ने का इंतजार किया होगा तो उसे अब 86.40 लाख रुपये मिलेंगे। 

यह भी पढ़ेंः इस एप के जरिए EPFO से जुड़े कई काम घर बैठे करें, चेक करिए डीटेल्स

क्या आगे भी तेजी रहेगी बरकरार 

Choice Broking के एक्जक्यूटिव डाॅयरेक्टर सुमित बगाडिया कहते हैं, ‘Astral कंपनी के शेयरों में आगे भी उछाल देखने को मिलेगा। कंपनी का शेयर 2250 रुपये से 2300 तक जा सकता है।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here