भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत वापस चले आए हैं। लेकिन भारत आने से पहले उन्होंने टीम इंडिया को एकजुट रहने की सलाह दी थी। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले अजिंक्य रहाणे ने जस्टिन लैंगर को दिया करारा जवाब, बोले- ऑस्ट्रेलिया का काम है माइंडगेम खेलना, हमारा फोकस अपनी टीम पर

बाॅक्सिंग-डे टेस्ट मैच से पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘भारत वापस जाने से पहले विराट ने पूरी टीम के साथ एडिलेड में डिनर किया था। उन्होंने उस वक्त टीम को सलाह देते हुए कहा था कि हमेशा एक दूसरे का साथ दें, दूसरी की सफलता में खुश रहें। मैदान पर अपने साथियों की मदद करें।’ 

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर के बयान पर बोलते हुए रहाणे ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइंड गेम खेलने में काफी माहिर हैं। लेकिन हम उनपर ध्यान देने के बजाए अपनी टीम पर फोकस कर रहे हैं। हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।’ बल्लेबाजों पर किए गए सवाल पर रहाणे ने कहा, ‘हमें कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। हमें बुनियादी चीजों पर फोकस करने की जरूरत है बस।’

अजिंक्य रहाणे ने बताया विराट कोहली से जब रनआउट के लिए मांगी माफी तो कैसा था उनका रिऐक्शन

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी से निराश करने वाले पृथ्वी शाॅ की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है जबकि शमी की मोहम्मद सिराज खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों का यह टेस्ट डेब्यू होगा। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की भी टीम से छुट्टी हो गई है उनकी जगह दूसरे प्रैक्टिस मैच में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। रविन्द्र जडेजा भी इस मैच में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। 

टीम इंडिया का प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here