भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होना है। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा। टेस्ट सीरीज से पहले दो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेले गए, जिसमें पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने पचासा जड़ा था, जबकि दूसरे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत ने सेंचुरी ठोकी। दूसरा प्रैक्टिस मैच डे-नाइट था, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि एडिलेड टेस्ट में इन दोनों में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।

INDvAUS: स्लेजिंग का जवाब कैसे देते हैं? जानिए शुभमन गिल ने क्या कहा

पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अभी यह तय नहीं है कि 36 वर्षीय साहा के रूप में बेहतर विकेटकीपर या 23 वर्षीय पंत के रूप में बेहतर बल्लेबाज में से किसे टीम में जगह देनी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं और हनुमा विहारी से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने भी कहा था कि ‘स्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ टीम के लिए अच्छी है। माना जा रहा है कि साहा की बेहतर विकेटकीपिंग और डिफेंसिव बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी जा सकती है।

गावस्कर ने बताया क्यों कप्तानी के दौरान रहाणे पर नहीं होगा दबाव

कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली, सहायक कोच विक्रम राठौड़, भरत अरुण और चयनकर्ता हरविंदर सिंह मैच की परिस्थितियों के आधार पर इन दोनों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे। साहा ने पहले प्रैक्टिस मैच में 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत ए को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार से बचाया था। उन्होंने तब जेम्स पैटिनसन, माइकल नेसेर और कैमरन ग्रीन जैसे गेंदबाजों का सामना किया था। इसके उलट पंत ने जब दूसरे प्रैक्टिस मैच में शतक जमाया तब भारतीय टीम बेहतर स्थिति में थी और उन्हें लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन और कामचलाऊ गेंदबाज निक मैडिनसन का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने आस्ट्रेलिया ए के इस गेंदबाजी प्रदर्शन को शर्मनाक करार दिया था।

साहा ने 37 टेस्ट मैचों में 1238 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। उन्होंने 92 कैच और 11 स्टंप आउट किए हैं। वह अगर पहले टेस्ट मैच में जगह बना लेते हैं तो भी पंत की संभावना खत्म नहीं हो जाती। साहा को टीम में बने रहने के लिए विकेट के पीछे ही नहीं विकेट के आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here