भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था। पूरी टीम दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई थी। एडिलेड टेस्ट मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
तेज गेंदबाज शमी का पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो जाना सिराज के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है। शमी अगर फिट रहते तो सिराज को टेस्ट पदार्पण का मौका नहीं मिला पाता। 26 वर्ष के सिराज ने भारत के लिए एक वनडे और तीन टी-20 खेले है। वह 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 152 विकेट ले चुके हैं। टीम प्रबंधन ने उन्हें दूसरे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर प्राथमिकता दी।
बॉक्सिंग डे पर खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों का ICC WTC पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें कैसे
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में बेशक चार परिवर्तन किये गए हैं लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ी भी प्रदर्शन को लेकर तलवार की धार पर रहेंगे। मयंक, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और खुद रहाणे को एडिलेड के मुकाबले इस मैच में बेहतर प्रदर्शन दिखाना होगा। टीम अब दूसरे मुकाबले में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरेगी और ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काबू कर सकेंगे।
मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू कर खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे गिल और सिराज
पिछले दौरे में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह ने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन सहित कुल नौ विकेट लिए थे और मैन ऑफ़ द मैच बने थे। बुमराह को अपने उस बार के प्रदर्शन को इस बार भी दोहराना होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी परिवर्तन के दूसरे मैच में उतरेगी और पहले मैच को जीतने के बाद वैसे ही उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर हैं।
INDvAUS: अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान तो जानिए कौन बना उप-कप्तान
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज तिकड़ी मिशेल स्टार्क,जोश हेजलवुड और पैट कमिंस फिर भारतीय बल्लेबाजी को झकझोरने के लिए तैयार हैं। स्टार्क ने एडिलेड की पहली पारी में चार और कमिंस ने तीन विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में हेजलवुड ने पांच और कमिंस ने चार विकेट लिए थे। बॉक्सिंग डे टेस्ट एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का मुकाबला होगा और इनकी भिड़ंत इस टेस्ट का फैसला करेगी।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतश्वर पुजारा (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू वेड, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हैड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टॉर्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।







