#SPMPAzamkhan#UPGovt.#CMUP#YogiAditya#SamajwadiParty#UPPOlitics#MuslimCommunity#
पंचर बनाने वाली कौम को कलम थमाने वाला आज वेंटिलेटर पर, यह वेंटिलेटर पर सिर्फ बीमार आज़म खान ही नहीं बल्कि उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की बेबसी की दास्तां भी लेटी है, आज़म खान कसूर बस इतना है कि वह अपनी पंचर वाली कौम के हाथों में कलम पकड़ाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। जो इस देश के अराजक सोच रखने वाले संघी और सामंती लोगों को रास नहीं आया, जिस बाबत उहोंने ने सत्ता के नशे में चूर अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद के कारण आज़म के खिलाफ सैकड़ों झूठे मुकदमे लगा दिए, जिसके बाद उन्हें लगभग एक साल से सलाखों के पीछे कैद कर दिया गया। वरना कौन नहीं जानता आज़म खान ने उत्तर प्रदेश की राजनिति और विकास में नये आयाम के साथ स्वर्णिम प्रतिमान स्थापित किया है। आज़म खान का अंदाज़ तीख़ा ज़रूर हो सकता है मगर उनकी छवि बिल्कुल साफ और शफ्फाफ है। उनको मुसलमानों का नेता ज़रूर कहा सकता है, मगर उन पर सांप्रदायिक आरोप कभी नहीं लगाए जा सकते, 2012-13 में उनके कुशल संरक्षण में इलाहाबाद के महाकुंभ का आयोजन उनके व्यक्तित्व की पहचान कराता है।
 आज आज़म खान बीमार और बेबस लखनऊ हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर लेटे हैं, मगर उनकी रिहाई की आवाज़ कहीं से उठती नज़र नहीं आ रही है, सभी हसरत भरी निगाह से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं, शायद वह आज़म खान के इंसाफ के लिए कोई पुर जोर आवाज़ के साथ मौजूदा सरकार से कोई गुहार लगाएं, मगर अखिलेश यादव अपनी वोट बैंक की राजनिति के लिए शायद आज़म को भूल गए हैं। आज़म खान की रिहाई के लिए कोई दूसरा तो दूर की बात खुद उनकी अपनी ही पार्टी और कौम के लोग उनके के लिए आवाज़ नहीं उठा पा रहे हैं,
 उत्तर प्रदेश का मुसलमान आज़म खान को लेकर बेचैनी और बेबसी से गुजर रहा है, आज़म खान ने अपनी कौम से कभी कहा था ‘ तुम्हारा मुस्तकबिल बनाने कोई नहीं आयेगा, तुम्हें अपना मुस्तकबिल खुद बनाना होगा’ यह बात सदफीसद दुरुस्त है कि खुदा उस कौम की तकदीर उस वक्त नहीं बदलता जब तक वह कौम अपनी हालत को बदलने के लिए खुद तैयार न हो।
तो आईए आज़म खान की रिहाई के लिए एक हो कर सरकार के सामने मज़बूत आवाज़ बनिये, और अदालत में उनके लिए इंसाफ की गुहार लगाई ये, क्यों कि ज़िन्दा कौमें अपने रहनमाओं के नाम पर मर-मीटती हैं, और आज़म खान जैसा सच्चा और बेबाक रहनुमा बहुत मुश्किल से नसीब होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here