हाइलाइट्स:

  • बहराइच के बौंडी थाना में बाढ़ के पानी में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया
  • एसपी ने पुलिसकर्मियों के साहस की सराहना की
  • थानाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण के बाद सलामी दी गई

बहराइच
प्राकृतिक आपदा हो या विपरीत परिस्थितियां देश की शान बढ़ाने में हर कोई आगे आना चाहता है। देश के लिए हर कोई कुछ भी करने को तैयार है। ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के बहराइच में देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बाढ़ का पानी भी हौसलों को डिगा नहीं सका।

बौडी थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने बाढ़ के पानी मे जश्न-ए-आजादी मनाने के लिए तिरंगे को फहराया। पुलिस कर्मियों के इस जज्बे को सराहा जा रहा है। जनपद बहराइच का बौंडी थाना पानी में डूबा हुआ है। थाने के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। इसके बावजूद थाने में तैनात समस्त पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का बड़े ही अच्छे ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।

बाढ़ नहीं डिगा सका हौसले

आज उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाढ़ के पानी मे खड़े होकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी जो कि अपने आप में एक नई तस्वीर दिखाई पड़ी।

साल 2017 में भी बाढ़ में मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस

साल 2017 में भी बाढ़ में मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस

थानाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण के बाद सलामी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण थाने में बाढ़ का पानी आ गया है, लेकिन राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है।

एसपी ने की सिपाहियों की तारीफ

एसपी ने की सिपाहियों की तारीफ

इस मौके पर जब महिला पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान बर्फ में खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं तो इस बाढ़ के पानी से हम क्यों डरें? एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि देशसेवा के लिए पुलिसकर्मियों का साहस सरहनीय है। तिरंगे की शान में हम सभी कोई कमी नही आने देंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here