Bank holidays in December 2021: साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का कामकाज चलता रहेगा। आइए जानते हैं कि दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
दिसंबर की हॉलीडे लिस्ट कुछ इस तरह है-
-पहली छुट्टी 3 दिसंबर यानी शुक्रवार को है। इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से सिर्फ पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
– इसके बाद 5 दिसंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है।
-इसी तरह, 11 और 12 दिसंबर को क्रमश: दूसरा शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये दो दिन साप्ताहिक अवकाश होते हैं।
-वहीं, 18 दिसंबर को भी शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है।
-वहीं, 19 दिसंबर को रविवार का दिन है।
– 24 दिसंबर को आइजोल और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
-वहीं, 25 दिसंबर को देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
-इसके अलावा 26 दिसंबर को रविवार है। कहने का मतलब ये है कि 25 और 26 दिसंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
-शिलॉन्ग और आइजोल में क्रमश: 30 और 31 दिसंबर को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।







