Bank Holidays October 2021: अक्टूबर का महीना यानी छुट्टियों की भरमार। महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक कई त्योहार आएंगे जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अक्टूबर में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपका बैंक खुला भी है या नहीं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक- 

यह भी पढ़ेंः 1 अक्टूबर से बेकार हो जाएंगे इन तीन बैंकों के चेकबुक, जानें कैसे मिलेगा नया Cheque Book

1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा। 

2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से अगरतला से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैंक बंद रहेंगे। 

3 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी। 

6 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

7 अक्टूबर को इम्फाल में बैंक नहीं खुलेंगे। 

9 अक्टूबर – शनिवार की छुट्टी रहेगी। 

10 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः एक मिस्ड काॅल के जरिए पाएं LPG कनेक्शन, नहीं लगाने होंगे एजेंसी के चक्कर

12 अक्टूबर- महासप्तमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

13 अक्टूबर- महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 

14 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

15 अक्टूबर- दशहरा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन इम्फाॅल और शिमला में बैंक खुले रहेंगे। 

16 अक्टूबर – गंगटोक में बैंक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी। 

17 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी

18 अक्टूबर- गुवाहाटी में कटि बीहू की छुट्टी रहेगी। 

19 अक्टूबर- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

20 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मिकी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

22 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 

23 अक्टूबर- शनिवार की छुट्टी रहेगी। 

24 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी। 

26 अक्टूबर- परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।

31 अक्टूबर- रविवार 

यह भी पढ़ेंः सैलरी स्लिप के हैं ये 5 बड़े फायदे, नजरअंदाज किया तो होगा नुकसान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here