बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के फैसले के विरोध में आज और कल यानी 16-17 दिसंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल है। जिस वजह से बैंक का काम-काम आज और कल प्रभावित रहेगा। ऐसे में अगर आप आपका कोई जरूरी काम बैंक में है तो उसे ऑनलाइन ही करने का प्रयास करें। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं-
केन्द्र सरकार के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के फैसले के विरोध में यूनियन फोरम ऑफ बैंक (UFBU) ने 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल कर रहा है। इस फोरम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सरकारी बैंक शामिल हैं। यानी इन बैंकों में काम-काज प्रभावित रहेगा। इसके अलावा आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स काॅनफेडरशेन (AIBOC) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक (NOBO) भी 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ेंः 12 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने ही दिनों निवेशकों को बनाया लखपति
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनारा बैंक, पंजाब एंड सिंड बैंक और RBL बैंक ने पहले ही अपने ग्राहकों को काम-काज प्रभावित रहने का अलर्ट दे दिया था। ब्रांच सर्विस के साथ एटीएम का कामकाज भी इस हड़ताल की वजह से प्रभावित रहेगा।
कर्मचारी किस बात का कर रहे हैं विरोध
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने के विनिवेश लक्ष्य के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। इससे पहले सरकार ने 2019 में आईडीबीआई बैंक में अपनी बहुलांश हिस्सेदारी एलआईसी को बेचकर आईडीबीआई बैंक का निजीकरण कर दिया था। इसके अलावा पिछले चार साल में 14 सरकारी बैंकों का विलय किया गया है।







