बाराबंकी में इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है..जहां एक मां अपने नवजात बच्चे को धान के पानी भरे खेत में मरने के लिए छोड़ गयी…लेकिन बच्चा पानी में डूबने के बाद भी जिंदा रहा..हालांकि उसके शरीर पर जहरीले कीड़ें और चींटियां लगी हुई थीं…शायद इस को कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय….नवजात को महिला चिकित्सालय के SNCU में भर्ती कराया गया है… ये मामला थाना जहांगीराबाद के कैलाशपुरी मजरे के मोहिउद्दीन गांव का है…नवजात शिशु को खेतों से उठाकर हॉस्पिटल तक लाने वाली महिला राजमती बच्चे को पालना चाहती है क्योंकि उनके पास कोई औलाद नही है…फिलहाल चाइल्ड लाइन टीम मौके पर निगरानी में लगी है और बच्चे की सूचना बाल कल्याण समिति को दे दी गई है







