Domestic Cricketers Fee Hike: बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि बोर्ड ने घरेलू क्रिकेटर्स की मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है. जय शाह के ट्वीट के मुताबिक 40 से अधिक मैच खेलने वाले घरेलू खिलाड़ियों को अब 60,000 रुपये मिलेंगे, जबकि 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को 25,000 रुपये और 19 से कम उम्र के क्रिकेटरों को 20,000 रुपये मिलेंगे. यह भी घोषणा की गई कि 2019-20 के घरेलू सत्र में भाग लेने वाले क्रिकेटरों को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए सीजन 2020-21 के मुआवजे के रूप में 50 प्रतिशत अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा. 

ट्वीट में जय शाह ने क्या लिखा
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, “मुझे घरेलू क्रिकेटरों के लिए मैच फीस में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. सीनियर्स – INR 60,000 (40 मैचों से ऊपर), अंडर 23- INR 25,000, अंडर 19- INR 20,000.”

अब तक कितनी मिलती थी मैच फीस?
अब तक सीनियर घरेलू क्रिकेटर्स को रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए प्रति मैच 35,000 रुपये मिलते थे. इसके अलावा सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खिलाड़ियों को हर मैच के लिए 17,500 रुपये दिए जाते थे. यह पैसे उन खिलाड़ियों को मिलते थे, जिन्हें मैच खेलने का मौका मिलता. रिजर्व खिलाड़ियों को इसकी आधी फीस दी जाती थी. अक्टूबर 2019 में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद घरेलू क्रिकेटर्स के लिए राज्य संघों के माध्यम से केंद्रीय अनुबंध शुरू करने का ऐलान किया था. 

यह भी पढ़ेंः IPL 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से निराश हैं RR के कप्तान, जानें क्या कहा

IPL 2021: सामने आया चेन्नई के खिलाफ हार्दिक पांड्या को नहीं खिलाने का कारण, मुंबई के कोच जयवर्धने ने किया खुलासा





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here