भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से अनुरोध किया है कि वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ को वर्तमान चार अगस्त से एक हफ्ते पहले शुरू कर दे, जिससे उन्हें अब स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए 31 मैचों को पूरा करने के लिए समय मिल सके. हालांकि, बीसीसीआई से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, जिसके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक माइकल एथरटन ने ‘द टाइम्स’ में बताया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग को पूरा करने के लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच को एक हफ्ते पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है. इसमें कहा गया है, ‘‘संबंधित बोर्डों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है. क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट क्रार्यक्रम काफी प्रभावित हुआ है.’’

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पूरा होने के बाद छह हफ्ते के संभावित अंतराल को देख रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथैम्प्टन में 18-22 जून तक खेला जाएगा. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ का पहला मैच नॉटिंघम (चार से आठ अगस्त) में खेला जाएगा. उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (25-29 अगस्त), ओवल (दो से छह सितंबर) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में होगा. 

गौरतलब है कि इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इसी बात का जिक्र किया था. पीटरसन ने कहा था कि बीसीसीआई को आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैचों का आयोजन इंग्लैंड में ही करवाना चाहिए. क्योंकि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी उस वक्त इंग्लैंड में होंगे और दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here