कपिल शर्मा(Kapil Sharma) का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’(The Kapil Sharma Show) तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि शो की तैयारी आखिर होती कैसे है. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद इस शो का एक बिहाइंड द सीन (Behind The Scene) वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कपिल, अपने दोनों गेस्ट्स नोरा फतेही(Nora Fatehi) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ शो की तैयारी में जुटे हैं.
इस बिहाइंड द सीन वीडियो में कई मजेदार मोमेट्स देखने को मिलते हैं जैसे कपिल एक जगह कहते हैं कि गुरु (गुरु रंधावा) तो अपना भाई है, हम मिलते रहते हैं, नोरा आज शो पर आ रहीं हैं तो मैं अपना सबसे महंगा परफ्यूम ढूंढ रहा हूं.(मजाकिया अंदाज़ में नोरा को इम्प्रेस करने के लिए कहते हैं).कुल मिलाकर कहा जाए तो नोरा से पहली मुलाकात से पहले कपिल थोड़े नर्वस दिखाई देते हैं.
यही नहीं शो में नोरा एक ज़बरदस्त रैप भी सुनाती हैं. गुरु रंधावा के साथ भी इस बिहाइंड द सीन वीडियो में कपिल हंसी मजाक करते नज़र आते हैं. कपिल, गुरु रंधावा के फैन्स से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह उन्हें (गुरु को) जानें दें..जबकि शो में फैन्स के नहीं बल्कि ऑडियंस के डमी कटआउट्स लगे हुए थे.
कपिल इस बिहाइंड द सीन वीडियो में गुरु रंधावा को अपनी टीम के लोगों से भी बेहद फनी अंदाज़ में मिलवाते हैं.







