भदोही
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के मकसद से शव को तेजाब से जला दिया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बुधवार को बताया कि किशोरी का शव नदी में मिला।

बताया जा रहा है कि सोमवार को किशोरी पशु चराने गई थी, जहां से वह लापता हो गई। बताया जा रहा है कि शरीर बुरी तरह झुलस गया था। घरवालों ने किशोरी के जींस से उसकी पहचान की। शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने भदोही—जौनपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी, फरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

SP सिंह ने बताया कि किशोरी का जला हुआ शव वरूणा नदी में मिला है। शव का चेहरा और कमर के ऊपर का हिस्सा तेज़ाब से जला हुआ मिला। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है और वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here