बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं. वहीं अब कंगना ने भारत बंद को लेकर ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, कंगना रनौत भारत बंद के खिलाफ है. ऐसे में उन्होंने पोइटिक अंदाज में इसका विरोध किया है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में सद्गुरू का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो प्रोटेस्ट को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं.”

कंगना के इस ट्वीट को सोशल माीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. जहां काफी सारे यूजर्स कंगना के इस स्टैंड को गलत करार दे रहे हैं तो वहीं तमाम यूजर्स उन्हें सपोर्ट भी करते दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले हाल ही में कंगना किसान आंदोलन पर किए अपने एक ट्वीट को लेकर खासा विवादों में घिर गई थीं. दरअसल, कंगना ने प्रोटेस्ट में आई एक बुजुर्ग महिला को 100 रुपये दिहाड़ी के आंदोलनकारी कह दिया था. कंगना ने कहा कि जिस दिन शाहीन बाग की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूंगी और तुमलोगों का मुंह काला हो जाएगा.

इसे लेकर दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत की आलोचना करते हुए ट्वीट किए थे. जिसके बाद दोनों की सोशल मीडिया खूब बहज हुई. इतना ही नहीं तमाम दूसरे सितारों ने भी कंगना के इस ट्वीट को गलत करार देते हुए उनकी आलोचना की थी.

ये भी पढ़ें:

Birthday Special: जब धर्मेंद्र ने रुकवा दी थी हेमा मालिनी की शादी, दूल्हे की गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंच गए थे मंडप में

In Pics: इस्लाम के लिए फिल्में छोड़ चुकी सना खान ने निकाह के बाद शेयर की हनीमून की तस्वीरें, वायरल

In Pics: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड ने कराया नया टैटू, शॉर्ट ड्रेस पहन बेहद जबरदस्त अंदाज में किया फ्लॉन्ट





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here