Bigg Boss 14 अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है. शो में हर दिन बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं और जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे और भी रोमांचित होता है जा रहा है. शो के फॉर्मेट के अनुसार बिग बॉस हाउस में आए सभी कंटेस्‍टेंट इस बार एंट्री के साथ ही ‘नॉट कन्‍फर्म’ का टैग लेकर आए थे, लेकिन घर के तीन सीनियर्स हिना खान,सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान ने सभी कंटेस्‍टेंट्स में से निक्‍की तंबोली को कन्‍फर्म कंटेस्‍टेंट बना दिया था.

अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस तीनों टीमों को टास्क देंगे. जिसके रिजल्ट में ये मालूम पड़ेगा कि कौन सी दो टीम के सदस्य विजेता बनकर कंफर्म होंगे और हारने वाली टीम के कंटेस्टेंट शो के बाहर होंगे. सूत्रों के अनुसार इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला की टीम हार गई है. इसी के साथ सिद्धार्थ की टीम में शामिल एजाज खान और पवित्रा पुनिया को घर से एलिमिनेट होना पड़ा है. निक्की तंबोली बेघर नहीं हुई हैं, क्योंकि वे पहले से ही कंफर्म कंटेस्टेंट थीं.

वहीं एजाज खान औऱ पवित्रा के साथ शहजाद देओल भी शो से बाहर हो गए हैं. अब ये खबर जानकर बीबी लवर्स को झटका लग सकता है क्योंकि एजाज और पवित्रा शो के मजबूत कंटेस्टेंट में शुमार हैं. वैसे एजाज-पवित्रा और शहजाद के बिग बॉस के सीक्रेट रूम में होने की भी खबरें हैं. लेकिन अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है.

आपको बता दें, बिग बॉस के सीनियर्स हिना खान,सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान को केवल 2 हफ्तों के लिए ही बिग बॉस हाउस में रहने के लिए भेजा गया था. इस दौरान तीनों ही सीनियर्स ने घर में कई बड़े मुद्दों पर फ्रेशर्स का साथ दिया और उन्‍हें बिग बॉस हाउस के अंदर एडजस्‍ट करने में मदद भी की.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here