किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते एजाज़ खान को बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) से बाहर आना पड़ा और फिलहाल उनकी जगह पर उनके खेल को आगे बढ़ा रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी(Devoleena Bhattacharjee). लेकिन अब ख़बर ये आ रही है कि जल्द ही एजाज़ खान(Aijaz Khan) शो में वापसी करने जा रहे हैं. वहीं अब मीडिया में उनकी वापसी का दिन भी फाइनल कर दिया गया है. 

कब होगी एजाज़ खान की घर में एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फरवरी के पहले हफ्ते में एजाज़ घर में दाखिल हो सकते हैं. क्योंकि जिस प्रोफेशनल शूट के चलते वो घर से बाहर आए थे वो जल्द ही पूरा होने वाला है. उसकी शूटिंग चल रही है हालांकि किसी वजह से शूटिंग मे देरी हुई लेकिन खबर है कि जल्द ही पूरी भी हो जाएगी और फिर वो शो में वापसी करेंगे. लेकिन यहां एक बात का ज़िक्र करना बहुत जरुरी है. वो ये कि एजाज़ खान की प्रोक्सी बनकर घर में दाखिर हुईं देवोलीना इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं ऐसे में अगर वो इस हफ्ते घर से बाहर हो गईं तो क्या एजाज़ घर में आएंगे ये एक बड़ा सवाल है. लेकिन अगर देवोलीना इस हफ्ते सेफ हो जाती है तो यकीनन एजाज़ बिना किसी फिक्र घर में आ सकते हैं. 

पवित्रा संग समय बिता रहे हैं एजाज़ खान

Bigg Boss 14 में फिर होगी Eijaz Khan की वापसी, जानें किस दिन घर से बाहर निकलेंगी Devoleena

फिलहाल एजाज़ खान घर से बाहर होने के बाद पवित्रा संग काफी अच्छा समय बिता रहे हैं. दोनों एक दूसरे को और भी ज्यादा समझने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों पहले ही अपने प्यार का इज़हार खुलकर कर चुके हैं. और अब वो शादी के लिए भी तैयार हैं. ऐसे में इस साल वो भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इसके अलावा एजाज़ खान के गेम की बात करें तो वो काफी दमदार खिलाड़ी माने जा रहे थे. अब अगर वो शो में वापसी करते हैं तो उनका गेम वैसा ही रहेगा जैसा वो खेल रहे थे या फिर इस बार वो नई स्ट्रैटर्जी के साथ उतरेंगे ये देखना दिलचस्प होगा.  

ये भी पढ़ें ः Naach Meri Rani पर थिरकीं Nora Fatehi, डांस फ्लोर पर लगा दी आग, 13 मिलियन बार देखा गया वीडियो



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here