बिग बॉस 14 का लगभग 5 महीने सफर आखिरकार विनर मिल गया है। रुबीना दिलाइक इस सीजन के विनर बन गई हैं। फाइनल राउंड में 5 फाइनलिस्ट के बीच धड़कने रोकने वाले माहौल के बीच विनर घोषित किया गया। प्राइज मनी के रूप में  रुबीना दिलाइक  को 36 लाख रुपये मिले। बता दें कि रुबीना दिलाइक काफी मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं। 

फिलाने की रेस में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली टॉप 3 सदस्य थे। क्योंकि राखी सावंत 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था। उसके बाद कम वोट मिलने की वजह से अली गोनी को सलमान खान बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। निक्की तंबोली, राहुल वैद्य को पछाड़ते हुए रुबीना दिलाइक ने 14वां सीजन जीत लिया है। 3 अक्टूबर को शुरू हुए देश के सबसे बड़े रिएलिटी शो का सफर रुबीना दिलाइक के नाम की घोषणा के साथ ही खत्म हो गया है।इस बार शो में शुरू लेकर अंत तक काफी काफी ट्विस्ट औऱ टर्न देखने को मिले हैं। 

आपको बता दें कि शो में रुबीना दिलाइक पति अभिनव शुक्ला के साथ उनके प्यार, तकरार और रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि रुबीना के विनर बनने के ऐलान पर किसी को हैरानी नहीं हुई। लगातार वोटिंग ट्रेंड्स में रुबीना बाकी कंटेस्टेंट्स से हमेशा ही आगे रहीं। रुबीना दिलाइक के बिग बॉस 14 जीतने पर उनके फैंस उन्हें  बधाई दे रहे हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here