देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर बिहार में भी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। सोमवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम  से सभी जिलों को कोरोना संक्रमण को लेकर आगाह किया है। सभी जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने, कोविड केयर सेंटर को क्रियाशील रखने व मास्क व सामाजिक दूरी पर सख्ती के निर्देश दिये गए हैं। मास्क उपयोग का अनुपालन कराई से कराने के लिए अभियान चलाने को कहा है। इसके साथ ही सभी जिलों को टेस्ट की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। इसके आलोक में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस कारण इस अवधि की खास कार्ययोजना बनाई गई है। कोविड टास्क फोर्स को इस दौरान पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

छठ पर्व पर आये प्रवासियों और उनके लौटने के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने खास एहतियात के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन को पूर्व में चिह्नित सभी कोविड केयर सेंटर को सक्रिय रखने का आदेश दिया है। पताही कोविड अस्पताल में अब भी 40 मरीज भर्ती हैं, बाकी के लिए सारे उपकरण व बेड को तैयार कर लिया गया है। एसकेमएमसीएच की समीक्षा में यह बात सामने आयी है कि वहां केवल आठ मरीज ही भर्ती हैं। इन दोनों अस्पताल के अलावा सभी कोविड केयर सेंटर की एक बार फिर समीक्षा की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के सभी सेंटर की क्षमता के अनुसार, बेड, ऑक्सीजन व अन्य उपकरण तैयार रखने का आदेश दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका कोरोना से लड़ने में 70% प्रभावी, ट्रायल के आंतरिक एनालिसिस परिणाम जारी 

डीएम ने बताया कि पांच दिसम्बर तक के लिए खास कार्ययोजना बनायी गई है। इसके तहत जिले में टेस्ट की निर्धारित संख्या बढ़ाकर छह हजार कर दी गई है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पांच दिसम्बर तक अब हर दिन कम से कम छह हजार टेस्ट संभव हो सके। इसके अलावा मास्क की जांच को लेकर जो शिथिलता बरती जा रही है, उसपर कड़ा निर्देश दिया गया है। दुकान, बाजार व वाहनों में मास्क लगाकर न चलने वालों पर जुर्माना किया जाएगा और सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिवाली व छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाहर से लौटे हैं और फिर वे बाहर जाने को तैयार हैं। उनकी जांच आवश्यक है और यह कोशिश की जा रही है कि सभी की जांच कर ली जाये और उनका कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार किया जाए। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, निगम व जिला प्रशासन इस अभियान में मिलकर काम करेगा। स्वास्थ्य विभाग के इसके लिए सभी सिविल सर्जन को आदेश दिया है वे अपनी तरफ से पूरी तैयारी रखें और किसी भी आपदा की स्थिति के लिए सभी व्यवस्था पहले से कर लें। स्वास्थ्य विभाग को पूर्व की तरह जिलों में निर्धारित पीएचसी व अस्पतालों के अलावा लोगों की आवाजाही वाले स्थलों पर भी शिविर लगाकर जांच करने का आदेश दिया गया है।  

अगले 15 दिन बेहद संवेदनशील हैं। सभी सामाजिक दूरी बनाये रखें, मास्क का उपयोग करें और आवश्यकता समझें तो जांच जरूर करायें। हम सतर्कता से ही इस संक्रमण से बच सकते हैं। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है, इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। 
-डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डीएम, मुजफ्फरपुर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here