बिहार में कोरोना केस से हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

पटना/मुज़फ्फरपुर

अमेरिकी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में बताया है कि बिहार ने कोविड-19 डेटा रिपोर्टिंग में सबसे खराब काम किया है। प्रीपिंरट रिपॉजिटरी ‘मिडआरसिव’ में प्रकाशित अध्ययन में पूरे भारत में कोरोना की गुणवत्तापूर्ण डेटा रिपोर्टिंग में विविधता पाई गई है। शोधर्ताओं ने कहा है कि बिहार में कोविड 19 के संक्रमण के के मामले पारदर्शिता के साथ नहीं जुटाए हैं। इसी बीच बिहार में 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय सरकार की पहल पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम ने 500 बिस्तरों वाले अस्थाई कोविड अस्पताल के निर्माण के लिए बिहार की राजधानी पटना और मुज़फ्फरपुर का दौरा कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। डीआरडीओ के अधिकारियों की एक टीम ने पटना में 500 बिस्तरों का अस्पताल खोलने के लिए जिलाधिकारी कुमार रवि से संपर्क किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआरडीओ के अधिकारियों की टीम ने उपयुक्त जमीन के अवलोकन एवं चयन के लिए वेटनरी कॉलेज के आसपास की जमीन तथा बिहटा में कई स्थलों का अवलोकन कराया गया। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि उपयुक्त स्थल का चयन होने के उपरांत डीआरडीओ द्वारा अस्पताल निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

मुज़फ्फरपुर के ज़िलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि दिल्ली से आयी डीआरडीओ की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को मुज़फ्फरपुर शहर स्थित चक्कर मैदान तथा मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं शहर के बाहरी इलाके में स्थित पताही हवाई अड्डा और झपहा में सीआरपीएफ कैंप का मुआयना किया था।

डीआरडी की टीम के इस दौरे के दौरान मिलिट्री स्टेशन हेडक्वार्टर के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस नाइक और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि स्थल का चयन हो जाने के 15 दिनों के भीतर इस अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 150 वेंटिलेटर से सुसज्जित 500 बिस्तरों वाला यह अस्थायी अस्पताल कोविड रोगियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीम पताही हवाई अड्डे पर यह अस्थायी कोविड अस्पताल खोलने के लिए अधिक इच्छुक थी।

बिहार में कोरोना विस्फोट, विपक्ष के निशाने पर नीतीशबिहार में कोरोना विस्फोट, विपक्ष के निशाने पर नीतीश



बिहार में कोविड-19 से 17 और की मौत


बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 17 और व्यक्ति लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 249 हो गयी है। वहीं राज्य में 2,605 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ रविवार को कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 38,919 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में पांच, मुंगेर एवं पश्चिम चंपारण में दो-दो, औरंगाबाद, बक्सर, किशनगंज, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में रविवार तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249 हो गयी।

बिहार में कोविड-19 से होने वाली मौतों में पटना में 37, भागलपुर में 25, गया में 14, रोहतास में 12, मुजफ्फरपुर एवं नालंदा में 11-11, दरभंगा, मुंगेर एवं समस्तीपुर में 10-10, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं सारण में नौ-नौ, बेगूसराय में आठ, भोजपुर एवं सिवान में सात-सात, खगडि़या, नवादा एवं वैशाली में पांच-पांच, अररिया, जहानाबाद, किशनगंज, पूर्णिया एवं सीतामढी में चार-चार, औरंगाबाद, कैमूर एवं कटिहार में तीन-तीन, अरवल, बक्सर, लखीसराय एवं मधुबनी में दो-दो तथा बांका, गोपालगंज, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर एवं सुपौल जिले में एक-एक मरीज हैं।

पटना में जिला प्रशासन की खास सख्ती

  • पटना में जिला प्रशासन की खास सख्ती

    राजधानी पटना में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के 114 इलाकों में गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। इन इलाकों में ऑटो-रिक्शा भी नहीं चलेंगे। केवल इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन ही चलेंगे। कंटेनमेंट जोन में भी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कार्य से जाने वालों को घर से निकलने की छूट दी गई है।

  • जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट

    बिहार में आज से कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान कई क्षेत्रों में छूट दी गई है। इनमें डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, लोगों से जरूरत से जुड़े सामान जैसे सीएनजी, पीएनजी, एलपीजी, पेट्रोलियम आदि को लेकर छूट रहेगी। डिजास्टर मैनेजमेंट, पॉवर जेनरेशन, पोस्ट ऑफिस समेत जरूरी एजेंसियों को छूट के दायरे में रखा गया है। पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, फॉरेस्ट स्टाफ, पार्क-नर्सरी से जुड़े स्टाफ को लॉकडाउन में छूट रहेगी।इसे भी पढ़ें:- Bihar Lockdown Updates: बस, ट्रेन दुकान समेत क्या खुलेगा क्या नहीं, देखिए पूरी लिस्ट

  • एटीएम, बैंक, औद्योगिक संस्थान खुलेंगे

    डॉक्टर, नर्स, अस्पताल के कर्मचारी, मेडिकल कर्मियों को भी लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है। बैंक, इंश्योरेस ऑफिस, एटीएम, सभी बैंक, आईटी सर्विस को छूट रहेगी। प्रिंट, इलेक्ट्ऱॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को भी लॉकडाउन से राहत रहेगी। टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विस से संबंधित लोगों को छूट दी गई है। औद्योगिक संस्थानों को भी लॉकडाउन में खोलने की अनुमति रहेगी लेकिन इस दौरान उन्हें खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोविड-19 को रोकने के लिए खास सावधानी बरतनी होगी, जिससे स्टाफ को कोई परेशानी नहीं हो।

  • राशन दुकानें, सब्जी, दूध की दुकानें खुलेंगी

    कमर्शियल और प्राइवेट संस्थान लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। राशन की दुकानें, खाने-पीने का सामान, सब्जी, दूध-डेयरी, मीट-मछली की दुकानों को लॉकडाउन से छूट रहेगी। हालांकि, प्रशासन लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए होम डिलिवरी को लेकर जरूर कदम उठा सकता है। जिससे लोग कम से कम संख्या में बाहर निकलें।

  • हवाई-रेल ट्रांसपोर्ट को छूट

    गाइडलाइंस के मद्देनजर हवाई और रेल ट्रांसपोर्ट का संचालन जारी रहेगा। टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि का भी बिहार में संचालन जारी रहेगा। परमिशन लेने पर निजी वाहनों का भी पूरे बिहार में आवागमन जारी रहेगा। सरकारी कर्मचारी अपना आई-कार्ड दिखाकर आवागमन कर सकते हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़े स्टाफ को अपने घर से कार्यालय या जहां भी सेवा देनी है वहां तक जाने अनुमति होगी। निर्माण कार्य से जुड़ी एक्टिविटी को इस लॉकडाउन में छूट दी गई है। कृषि से जुड़े कार्यों को भी लॉकडाउन में छूट रहेगी।

  • स्कूल, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

    शिक्षा, ट्रेनिंग, रिसर्च, कोचिंग से जुड़े संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन या फिर डिस्टेंस लर्निंग में छूट रहेगी। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, इस दौरान कोई धार्मिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर लोगों को एकजुट होने की मनाही रहेगी। कमर्शियल और प्राइवेट संस्थान लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे।

बिहार में शनिवार को अपराह्न चार बजे से रविवार को चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,605 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक कुल 38,919 हो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 38,919 मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना के जिलेवार आंकड़े

पटना : 6,514

भागलपुर: 2,243

मुजफ्फरपुर: 1,691

गया: 1,583

नालंदा : 1,530

रोहतास: 1,519

बेगूसराय: 1,398

सिवान: 1,264

सारण: 1,143

नवादा: 1,097

भोजपुर: 1089

पश्चिम चंपारण: 1046

समस्तीपुर: 1008

वैशाली: 935

मुंगेर: 921

पूर्वी चंपारण: 912

पूर्णिया: 871

खगडिया: 864

कटिहार: 847

मधुबनी: 823

जहानाबाद: 755

गोपालगंज: 744

बक्सर: 695

लखीसराय: 670

दरभंगा: 667

सुपौल: 646

जमुई: 646

औरंगाबाद: 603

सहरसा: 518

मधेपुरा: 516

किशनगंज: 475

बांका: 469

शेखपुरा: 448

अरवल: 417

सीतामढी: 396

अररिया: 390

कैमूर: 339

शिवहर: 227



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here