पटना
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) से पहले एनडीए (NDA) में लंबे गतिरोध के बाद टिकट बंटवारे पर सहमति हो गयी है। इसका औपचारिक ऐलान मंगलवार को हो सकता है। इस बार बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) समान सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बिहार (Bihar) में एनडीए से बाहर निकलने के बाद एनडीए में एक छोटे क्षेत्रीय दल मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की अगुवाई वाली वीआईपी (VIP) की भी एंट्री हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, तय सहमति के अनुसार राज्य की 243 सीट में जेडीयू के पास 122 सीटें रहेंगी, जबकि बीजेपी के पास 121 सीट रहेंगी। इसमें जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की पार्टी को सीट देगी ताे बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को सीट देगी। मुकेश सहनी अधिक सीटों की मांग करते हुए तीन दिन पहले यूपीए गठबंधन से अलग हो गए थे। वह महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर निकल गये थे।

महागठबंधन में पहले ही हो चुका है सीटों का ऐलान
राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने वाले हैं। 28 अक्तूबर को 71 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव होगा। बाकी दो चरण 3 नवंबर को 7 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होना तय है। महागठबंधन के अंदर सीट समझौते का ऐलान पहले हो चुका है। उसके तहत आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के जिम्मे 74 सीट आयी हैं, जबकि लेफ्ट को 29 सीटें दी गयी है।

फाइल फोटो



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here