पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आरजेडी ने सोमवार को अपने चुनावी कैंपेन के लिए दो वीडियो जारी किए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सांसद मनोज झा में प्रेस वार्ता कर इस वीडियो को जारी किया। पहले वीडियो में यह दिखाया गया है कि इस बार बिहार में तेजस्वी की सरकार बनना तय है तो दूसरे वीडियो का टाइटल तेजस्वी भव बिहार दिया गया है। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। जनता इस बार बिहार में बदलाव चाहती है। हमें उम्मीद है कि इस बार बिहार में बदलाव होकर रहेगा। राजद के कैंपन वीडियो ‘तेजस्वी भव: बिहार’ गाने में नीतीश सरकार पर हमला बोला गया है।
12 Oct 2020, 6:57PM IST







