पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. सारे कयासों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात का एलान किया है. उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ” आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई.”

उन्होंने लिखा, ” लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.”

 

बता दें कि बढ़े हुए लॉकडाउन के नियम क्या होंगे ये बिहार के बिहार मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह शाम 4:40 बजे आयोजित वर्चुअल पीसी के दौरान बताएंगे.

यह भी पढ़ें –

ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे तेज प्रताप, दानिश रिजवान ने पूछा- तेजस्वी किस वजह से छिपा रहे हैं मुंह?

बिहार: बक्सर के बाद अब पटना में गंगा में बह रहे शव, अधिकारियों ने पूरे मामले में साधी चुप्पी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here