बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। शाम को पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। पहले चरण में 10 जिलों के 24 प्रखंडों में मतदान होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 2119 मतदान केंद्र बनाए। इनमें छह मतदानकर्मियों की नियुक्ति की गई है। आयोग ने जिला प्रशासन को मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार मतदान में ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

कोरोना के मद्देनजर मतदान केंद्र पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। जो व्यक्ति बिना मास्क के मतदान केंद्र आएगा उससे 50 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। बोगस वोटिंग को रोकने के लिए पहली बार मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक का प्रयोग होगा।

पदाधिकारी बन सिपाही चुनाव में निभाएंगे जिम्मेदारी

पंचायत चुनाव को देखते हुए भागलपुर रेंज के तीनों जिलों में काफी संख्या में सिपाही और हवलदार को अस्थायी प्रोन्नति मिलेगी। प्रोन्नति मिलने पर वे चुनाव के दौरान पदाधिकारी की भूमिका में आ जायेंगे। बांका में पहले चरण में ही चुनाव है इसलिए वहां के 70 से ज्यादा सिपाही और हवलदार को चुनाव को लेकर अस्थायी प्रोन्नति दी गयी है। बांका एसपी की अनुशंसा पर डीआईजी ने सिपाहियों और हवलदार को तय समय के लिए प्रोन्नत कर दिया है।

धोरैया प्रखंड की 20 पंचायतों में मतदान शुरू

बांका जिले के धोरैया प्रखंड की कुल 20 पंचायतों के मतदान शुरू हो गए हैं। ईवीएम में तकनीकी खामी के कारण कुछ बूथों पर मतदान अभी शुरू नहीं हो पाया है। मतदान शुरू कराने के लिए कंट्रोल रूम से सभी मतदान केंद्रों पर मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं लोगों में मतदान को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है। शुरुआती दौर में ही कई बूथों पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here