#BilkisBanorapeandMurdercase#GujratNews#GujratGovt.#GuujratBJP#GujratHighCourt#GujratPolice#
गुजरात में 2002 का दंगा किसे याद नहीं होगा। उसी दंगे के दौरान बिल्कीस बानों जो गर्भवती थी दंगाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया। इसके साथ उसकी नाबालिग बच्ची का सिर जमीन पर पटक कर हत्या कर दी गयी थी। इसके अलावा आधा दर्ज से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कोर्ट ने 11 दंगाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। लेकिन 15 अगस्त के दिन गुजरात सरकार ने इन सभी लोगों की रिहाई करते हुए माफी दे दी थी। इस बात से रेप पीड़िता ने कहा कि उसका न्याय पालिका से विश्वास ही उठ गया है। बलात्कारी और हत्यारे आज आजाद घूम रहे हैं। गुजरात सरकार के इस फैसले की काफी निंदा हो रही है। आज सोमवार को इस मामले की सुनवायी नेशनल मानवाधिकार आयोग में होनी है।

लेकिन बीजेपी और गुजरात सरकार के एमएलए और मंत्री सजायाफ्ता मुजरिमों के पक्ष में खड़े हैं। उनका ऐसे स्वागत हो रहा है जैसे किसी जंग में फतेह कर के लौटे हों। उनको माला पहना कर सम्मान किया जा रहा है। गलती की उसके लिये वो सजा काट चुके हैं। भाजपा विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि रिहा कराये गये लोग ब्राह्मण समाज से उनको अच्छे संस्कार दिये गये हैं। उन्होंने जो ग बीजेपी नेता और समर्थक महिलायें उनका तिलक कर आरती उतार रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस जज ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी थी वो भी गुजरात सरकार के इस फैसले से काफी व्यथित दिख रहे हैं उनका कहना है कि कोर्ट में गुजरात सरकार के इस फैसले को चुनौती दी जानी चाहिये।

दूसरी तरफ इसी साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं बीजेपी एक बार फिर धर्म और जाति का खेल खेलने की मंशा रखती है। बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज की सहानुभूति लेने के दृष्टिकोण से इन 11 ब्राह्मण अपराधियों की रिहाई गुजरात सरकार ने करायी है। वैसे गुजरात में सरकार के काम काज से जनता खुश नहीं है। पिछले 27 सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। लेकिन विकास के नाम पर धर्म की राजनीति और हिन्दू मुस्लिम करा के ही चुनाव जीत रही है। लेकिन इस मामला भाजपा के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनाव में उतर चुकी है। ये भाजपा के लिये शुभ संकेत नहीं है। आम आदमी पार्टीे ने पंचायत और नगर निगम के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे उसके हौसले काफी बढ़ गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here