क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटे के दौरान बिटक्वाइन की कीमतें 8 फीसदी नीचे गिरकर 34,000 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, ईथर और डाॅगक्वाइन में भी गिरावट देखने को मिली। क्वाइन डेस्क डाटा के अनुसार बिटक्वाइन 8% गिरकर डाॅलर 33,663.43, ईथेरियम 7% गिरकर 2,595 डाॅलर, डाॅगी क्वाइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई  

4 जून तक समाप्त हुए सप्ताह में बिटक्वाइन 141 मिलियन डाॅलर ऑउटफ्लो तक पहुंच गया। क्वाइन शेयर के अनुसार पिछले महीने के मुकाबले सोमवार तक बिटक्वाइन का ट्रेडिंग वैल्यूम 62% तक गिर गया। पिछले कुछ महीनों में बिटक्वाइन की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट देखी गई है। जिसकी वजह से निवेशक बड़ी संख्या में पैसा निकाल रहे हैं। पिछले ह्फते बिटक्वाइन फंड ने रिकार्ड ऑउटफ्लो देखा। 

अपने EPF खाते को अभी AADHAR से करें लिंक वरना होगा बड़ा नुकसान

चीन से भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बुरी खबर आई है। ट्वीटर जैसा चीन का अपना प्लेटफाॅर्म Weibo भी इसलिए ब्लाॅक कर दिया गया। कई Weibo अकाउंट को नियम तोड़ने के आरोप बंद कर दिया गया। 

क्या है भारत में नियम 

भारत में अभी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं है।  सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने भी क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेड पर रोक नहीं लगाई है। हालांकि, समय-समय पर आरबीआई की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एडवाइजरी आती रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई कानून ला सकती है। 

वैक्सीन की डोज ले चुके लोगों के लिए खुशखबरी, ये बैंक दे रहे हैं FD पर ज्यादा इन्टरेस्ट, चेक करें डीटेल्स



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here