BitCoin Price Today: दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक एलन मस्क (Elon musk) के एक ट्वीट के बाद से ही बिटकाॅइन (BitCoin) सहित लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी करेंसी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। मस्क ने ट्वीट में लिखा था कि हम बिटकॉइन माइनिंग और लेनदेन के लिए फोसिल एनर्जी के तेजी से बढ़ते उपयोग के बारे में चिंतित हैं। विशेष रूप से कोयला, जो किसी भी ईंधन का सबसे खराब उत्सर्जन है। लेकिन अब एक बार फिर से बिटकाॅइन की कीमतों रिकवरी देखी जा रही है। सोमवार की एशियाई ट्रेडिंग में बिटकाॅइन की कीमतों में 3.5% की उछाल देखने को मिली। जिसके कारण मई के बाद फिर से बिटकाॅइन की कीमतें 50 हजार डाॅलर के पार पहुंच गई। 

164 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद इनकम टैक्स के नए पोर्टल पर 90 तरह की दिक्कतें बरकरार

अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी उछाल 

बिटकाॅइन की बढ़ती कीमतों का असर अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी देखा जा सकता है। ईथर जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। बात दें, मई के बाद बिटकाॅइन की कीमतें पहली बार 50 हजार डाॅलर के पार गई हैं। ताजा अपडेट्स के अनुसार एशियाई व्यापार में एक बिटकाॅइन की 50,093 डाॅलर बताई गई। हालांकि, अभी यह अपने उच्चतम स्तर 65,0000 डाॅलर से काफी दूर है। इसी साल अप्रैल में बिटकाॅइन की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थी। 

लगाए जा रहे हैं यह अनुमान 

एक बार फिर से बिटकाॅइन की कीमत की लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोग बिटकाॅइन की कीमतें एक लाख डाॅलर या उससे अधिक तक जाने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। रिक बेसिंग्नर जोकि बेसिंग्नर इनवेस्टमेंट स्ट्रेटजी के सीईओ हैं, उन्होंने सोमवार को अपने नोट्स में कहा है कि बिटकाॅइन की कीमतें 40 हजार डाॅलर से 50 हजार डाॅलर के बीच ट्रेड करेगी।उन्होंने कहा कि यह अपने उच्चतम स्तर पर है। हालांकि कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर निवेशक जुड़ते हैं तो कीमतें 55 हजार डाॅलर के पार पहुंच सकती है। 

EPFO के मेंबर हैं तो ई-नामांकन दाखिल करें और 7 लाख रुपये का लाभ उठाएं, यह है घर बैठे e-Nomination फाइल करने का आसान तरीका

रिजर्व बैंक लाएगा डिजिटल करेंसी

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारत में डिजिटल करेंसी लाने की बात कही है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर के अनुसार, केंद्रीय बैंक अपनी खुद की डिजिटल करेंसी चरणबद्ध तरीके से पेश करने की रणनीति पर काम कर रहा है। योजना के मुताबिक आरबीआई पायलट आधार पर थोक और खुदरा क्षेत्रों में डिजिटल करेंसी शुरू करने की तैयारी में है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here